उरई, जनवरी 9 -- आटा(उरई)। थाना क्षेत्र में चोरों का गिरोह एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देता नजर आया। गुरुवार रात घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने अकोढ़ी और उससे सटे तगारेपुर गांव में चार घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी रात चोर वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं आटा पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम तगारेपुर निवासी अनीस खान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी और शौचालय की छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर कमरे में रखे दो बक्से उठाकर छत पर ले गए, जिनमें 24 हजार रुपये नगद, दो जोड़ी चांदी की पायल, ...