दुमका, मई 5 -- रामगढ़। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जाराटिकर गांव से लापता तीन भैंस बरामद हो गया है। तीनों भैंस रामगढ़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। 17 मार्च से तीनों भैंस लापता था, जिसकी लिखित आवेदन रामगढ़ थाना में दिया गया था। रविवार को भैंस के मालिक नारायणपुर निवासी राजेश रंजन यादव को पता चला कि जाराटिकर गांव में तीनों भैंस मौजूद है। जिसके बाद जरमुंडी थाना प्रभारी को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी द्वारा एस आई वीरेंद्र सिंह को पुलिस बल के साथ जाराटिकर गांव भेजा गया और भैंस को बरामद कर थाना लाया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है। भैंस के मालिक जरमुंडी थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.