बिजनौर, फरवरी 10 -- अफजलगढ़। पुलिस ने चोरी हुए बिजली के तार सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना प्रभारी आरपी सिंह के मुताबिक अफजलगढ स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई सर्वेश कुमार द्वारा एंटी पावर थेप्ट थाने में बिजली तार चोरी संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज रिपोर्ट में अभियुक्तो 5 फरवरी को रात गांव आलमपुर गाँवडी के जंगल से चोरो द्वारा 11 KV का बिजली का तार चोरी करने का हवाला दिया गया था। थाना आरपी सिंह की अगुआई में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मौजूद रेहड थाना क्षेत्र के गांव नारायण वाला निवासी रोहित कुमार उर्फ लाला, मनीष कुमार उर्फ छोटू, अरुण व हेमराज उर्फ तारा, शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुन्नवरपुर सैद निवासी अबरार अंसारी, गांव भगौता उर्फ हरेवला निवासी छोटा हाथी का ड्राईवर नईम अहमद को गिरफ्तार ...