गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के असालतपुर से 17 साल पहले चोरी हुई हथिनी की तलाश और बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गुजरात जाएगी। इसके लिए मामले की जांच कर रहे विवेचक ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। हथिनी चोरी का मुकदमा पुलिस ने 27 सितंबर 2025 को कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया था। असालतपुर में रहने वाले गय्यूर अली ने साल 2000 में बिहार के सोनपुर हाथीसार के मेले से 2.50 लाख रुपये में हथिनी खरीदी थी। एक जनवरी 2008 को हथनी चोरी हो गई। उन्होंने इसके बाद पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने खुद तलाश शुरू की और यू-ट्यूब वीडियो की मदद से जम्मू-कश्मीर में हथिनी को ढूंढ निकाला। पीड़ित ने छह अक्तूबर 2022 को कोर्ट में अपील कर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, निचली अदालत ने अपील को खारिज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.