हाजीपुर, फरवरी 19 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरापुर गांव स्थित 6 घरेलू परिसर में छापेमारी कर विद्युत ऊर्जा की चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जंदाहा के कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने पीरापुर निवासी सुशीला देवी,राज कुमार चौधरी, सुरेश चौधरी, मधु देवी, मुकेश चौधरी एवं मुकेश कुमार चौधरी के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार विद्युत अवर प्रमंडल जंदाहा के सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम द्वारा छापामारी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद हेतु छापेमारी की गई। बताया गया है कि छापेमारी ट...