सीवान, फरवरी 4 -- दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विद्युत कम्पनी की टीम ने चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं के घर छापेमारी की है। विशेष छापेमारी अभियान के तहत बगौरा एवं रामगढ़ा टोला गौरौली गांव में छापेमारी हुई। जिसमें चोरी की बिजली जला रहे सात उपभोक्ताओ पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की गई। कनीय अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते हुए कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है या 1 वर्ष से अधिक दिनों तक बिजली बिल बकाया रहता है तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई होगी। जांच टीम में विद्युत कम्पनी के कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...