सीवान, दिसम्बर 10 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन के नेतृत्व में कर्मियों ने छापेमारी कर दो लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा। इस मामले में जेई ने चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने सभी पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बनपुरा गांव के अच्छेलाल राम पर 20578 रूपये, अनिल राम पर 8199 रूपये दूधनाथ राम पर 8601 रूपये तथा सडीहा गांव के कलावती देवी पर 1531रूपये का राजस्व चोरी करने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...