हाजीपुर, फरवरी 20 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 29 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 01, चोरी मामले में 04, वारंट मामले में 10 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 14 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 237 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा 18 कुर्की वारंट का निस्पादन किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 11 हजार 05 सौ रुपए जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...