हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी एसपी अशोक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 02, दुष्कर्म मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 02, चोरी मामले में 01, वारंट मामले में 05 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 14 लीटर विदेशी शराब एवं 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने 20 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने 01 लाख 26 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बाइक बर...