गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस ने गुरुवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चोरी व एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 48 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार चोरी के मामले में तीन, एनडीपीएस एक्ट में एक, हत्या के प्रयास मामले में नौ, पुलिस पर हमले के मामले में दो, शराब के नशे में 11, शराब तस्करी में पांच, ट्रायल के वारंटी 12, कांड के वारंटी दो, विविध मामले में एक, 170 बीएनएसएस के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। पिछले 24 घंटे में हुई पुलिसिया कार्रवाई में 72.4 लीटर देसी व 0.72 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है। जिले भर में कार्रवाई के दौरान तीन इश्तेहार, 10 वारंटों का भी निष्पादन किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.