गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले की पुलिस ने बुधवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कुल 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दो, चोरी के मामलों में तीन, हत्या के प्रयास के मामले में तीन, आर्म्स एक्ट के तहत एक, शराब के नशे में नौ, शराब तस्करी के मामलों में सात, कांड के चार वारंटी तथा धारा 107 के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 31 लीटर देसी शराब और 1194.15 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की । इसके अलावा कार्रवाई के दौरान दो वारंटों का निष्पादन भी किया गया। पुलिस ने दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक पिकअप व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.