मेरठ, जनवरी 6 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी में विफल रहे अज्ञात चोरों ने वार्ड में आग लगा दी। इससे वार्ड में रखे बेड, गद्दे और स्टाफ की बाइक जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने पीएचसी केंद्र की खिड़की तोड़कर कोरोना वार्ड में प्रवेश किया। वहां पर जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो बेड और गद्दों में आग लगा दी। इससे वार्ड में खडी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। सोमवार सुबह जब अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो वार्ड के अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आग लगाने के कारणों का पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि लतीफपुर पीएचसी में इससे पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.