समस्तीपुर, फरवरी 24 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के गलगल चौक पर चोरी मामले की जांच सर्किल इंस्पेक्टर ने की। पीड़ित परिवार की सदस्य बुच्ची देवी ने हथौड़ी थाना में सोमवार को आवेदन देकर चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। आवेदन में कहा है की 22 फरवरी की रात करीब 2:10 बजे उनके घर के अंदर रखे बक्से से चोरों द्वारा लगभग पांच लाख रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी ड्यूटी बाली, एक सोने का कनौसी तथा एक मोबाइल फोन एयरटेल सीम की चोरी कर ली गई। घटनास्थल पर सोमवार को रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पहुंच कर निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिया। मौके पर थानाध्यक्ष मौसम, अपर थाना अध्यक्ष मुखराम सिंह, सुरेश शाह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.