हाजीपुर, मई 22 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को रामपुर श्यामचंद पंचायत से चोरी के मामले की आरोपी को गिरफ्तार कर पटना जिला, सचिवालय थाने के पुलिस को सुपुर्द किया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पटना जिला, सचिवालय थाना कांड के फरार प्राथमिकी अभियुक्त रामपुर श्यामचंद पंचायत निवासी अंजय राय, पिता जगत राय को गिरफ्तार कर पटना पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी अंजय राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिसंबर-2024 में पटना जिला सचिवालय थाना क्षेत्र के मोहल्लों के 10 घरों में लाखों रुपए से ऊपर की सामान्य चोरी कर ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.