बिजनौर, मार्च 18 -- मोहल्ला पक्का बाग में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में फॉरेंसिक टीम ने जान शुरू कर दिया। जांच को पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स जुटाए। गौरतलब है कि चोरों ने मोहल्ला पक्का बाग स्थित घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित 25 हजार की नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित अजीमुर्रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मनाली में रोजगार करता है। उसके घर पर ताला लगा रहता है। रविवार को पड़ोस के लोगों ने उसे फोन पर घर के ताले टूटने की जानकारी दी। मनाली से घर पहुंचकर उसने देखा तो घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और लगभग 25 हजार की नगदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से चोरी के खुलासे की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर चोरी की वारदात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.