समस्तीपुर, दिसम्बर 30 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर गांव के वार्ड 2 में हुई चोरी मामले में मंगलवार को प्राथमीकि दर्ज हुई। पीड़ित मनीष कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वे अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान चोरों के द्वारा दो दिन पूर्व लाखों रुपए की जेवर पर हाथ साफ कर दिया। कुछ दिन पूर्व ही फुलहरा गांव स्थित उमाशंकर शर्मा के घर में भी अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए के जेवर पर हाथ साफ किया था। दोनों जगह पर हुई चोरी की घटना में ताला काट कर ही घटना को अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दोनों जगह की घटनाओं को तकनीकी अनुसंधान के जरिए जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...