कटिहार, फरवरी 7 -- आजमनगर एक संवाददाता वर्षो से फरार चोरी के आरोपी को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आजमनगर इलाके से नशा खिलाकर ऑटो रिक्शा चोरी कर बंगाल फरार होने वाले आरोपी को आजमनगर पुलिस खोज रही थी। इस दौरान बिहार और बंगाल सीमा क्षेत्र में लगातार छापेमारी के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल के चांचल थाना के दहुका गांव निवासी कादिर अली को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑटो रिक्शा चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...