सीवान, जनवरी 24 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के नंदामुडा गांव में बुधवार की रात परिजनों को बंधक बनाकर हुईं चोरी की घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्राथमिकी स्थानीय निवासी श्रवण बैठा के पुत्र सुदर्शन बैठ के लिखित आवेदन परर किया है। जिसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है.। आवेदन में कहा गया है कि जब परिजन खाना खाकर सो गये। रात में अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर लगभग दो लाख मूल्य की जेवरात व कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच मे जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...