छपरा, जनवरी 9 -- मशरक,एक संवाददाता। मशरक में राम जानकी मूर्ति चोरी मामले में स्थानीय लोग शुक्रवार को थाना के सामने धरना पर बैठ शीघ्र मूर्ति बरामदगी को लेकर पुलिस के पर दबाव बनाना शुरू किये। मशरक नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मशरक थाना के पास सड़क किनारे धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपमुख पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने कहा कि गत 5 जनवरी को मशरक में श्री राम जानकी शिव मंदिर परिसर में चोरों ने भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की मूर्ति की चोरी कर ली है। अब चार दिन गुजर गए लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन चोरी हुई मूर्ति के बारे में पता लगाने में असफल है। मूर्ति जब तक पुलिस बरामद नहीं कर लेती है व मामले का उद्भेदन नहीं करती तब तक हम ...