देवघर, फरवरी 7 -- देवघर/सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। छापेमारी में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या- 9/2025 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी रोहित दांगी को सूचना मिली थी कि कोल्हड़िया ढोढ़वा गांव में कुछ लोग चोरी की बाइकें अपने घरों में छिपाकर रखे हैं। उसकी खरीद-बिक्री की तैयारी की जा रही है। उसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें सोनारायठाढ़ी थाना के पुलिस अधिकारी व जैप-5 के सशस्त्र बल शामिल थे। रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.