बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर अयोध्याबाड़ी स्थित रविन्द्र कुमार के घर से चोरी गये सामान को पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहियानगर झोपड़पट्टी से बरामद किया है। साथ ही, नगर थाना के अशोकनगर पोखरिया निवासी स्व. सुशील पासवान के पुत्र विक्की उर्फ वीके पासवान, सिकंदर पासवान के पुत्र आजाद कुमार व बबलू पासवान के पुत्र आर्यन कुमार उर्फ भोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी गये सामानों में चार पीतल की थाली, एक ग्लास, एक कांसा का लोटा, पांच कटोरी, एक पीतल का हांडी, कांसा का एक ग्लास झोपड़पट्टी निवासी कुशेश्वर सदा के पुत्र मुकेश सदा के घर से बरामद किया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो फरवरी की रात खातोपुर अयोध्याबाड़ी में रविन्द्र कुमार के घर से सामानों की चोरी हुई थी। सदर एसडीपीओ-एक के नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.