कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला जटवालिया में शनिवार को दिन के दस बजे एक पति-पत्नी गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। बीते नवम्बर माह में चोरी गई पिकअप की बरामदगी नहीं होने से दंपति नाराज थे। लगभग पांच घंटे बाद (करीब तीन बजे) मौके पर पहुंचे तहसीलदार के समझाने पर दंपति माने और नीचे उतरे। सरगतिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी की पिकअप गाड़ी नवम्बर माह में चोरी हो गई थी। पीड़ित के अनुसार उनकी गाड़ी की अभी भी 6 किस्तें बकाया हैं। इसी गाड़ी से वे धान का भूसा व ब्रान ढुलाई का काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन अब तक बरामदगी नहीं होने से पीड़ित नाराज था। आहत पति के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पत्नी सदरून निशा भी टंकी पर चढ़ गई और पति को पकड़कर बैठ गई।घ...