कुशीनगर, फरवरी 15 -- दुदही (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला, जटवलिया में शनिवार सुबह एक दंपति पानी की टंकी पर चढ़ गया। बीते नवम्बर माह में चोरी गए पिकअप वाहन की बरामदगी न होने से दोनों नाराज थे। मौके पर तमकुहीराज से पहुंचे तहसीलदार के काफी समझाने पर लगभग पांच घंटे बाद पति-पत्नी नीचे उतरे। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का अश्वासन दिया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरगटिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी का पिकअप वाहन नवम्बर माह में चोरी हो गया था। पीड़ित के अनुसार उसने ऋण लेकर पिकअप वाहन खरीदा था। अभी भी छह किस्तें बकाया हैं। इसी गाड़ी से वह धान की भूसी और ब्रान ढुलाई का काम करता था। उसी से परिवार का भरण-पोषण चलता था। शि...