गुमला, जून 19 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पालकोट रोड स्थित साहु नर्सिंग होम के समीप 13 जून को एक पिकअप वाहन की चोरी हो गई थी। वाहन के मालिक पुनित महतो ने तत्काल गुमला सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। छानबीन के क्रम में 18 जून को पुलिस ने उर्मी मैदान के पास से चोरी गई पिकअप को बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में पिकअप चोर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.