बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि बेरमो अनुमंडल में अवैध कोल माइनिंग इलाकों में छापेमारी कर बोकारो चास शहरी क्षेत्र से चोरी किए गए 45 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के अगुवाई में इंस्पेक्टर सुदामा दास, संजय कुमार, अनिल कच्छप, सुभाष चंद्र सिंह समेत 19 सब इंस्पेक्टर से सिपाही संवर्ग के तेज तर्रार पुलिसकर्मी की एसआईटी ने ये सफलता अर्जित किया है। वाहन चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए एसआईटी ने टेकनीकल सेल इनपुट, डिजिटल साक्षय व गुप्तचर की सूचना पर गोमिया से मोहम्मद परवेज व कथारा से मोहम्मद मासूम को संबंधित थानों के पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। फिर उनकी निशानदेही पर पेटरवार, कसमार, तेनुघाट, गोमिया, कथारा में छिपाकर रखे कुल 45 वाहनों को जप्त किया। एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.