मथुरा, दिसम्बर 23 -- थाना सुरीर क्षेत्र के गांव इरोली जुन्नारदार में पिछले माह हुई चोरी में प्रकाश में आये युवक को मांट ब्रांच गंग नहर पुल के समीप से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से चोरी की रकम में से 30 हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। बताते चलें कि नबंवर माह में सुरीर के गांव इरोली जुन्नारदार स्थित खाटू श्याम मंदिर से नकदी और सामान चोरी हो गया था। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपाास लगे सीसीटीवी फुटज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गयी। तभी दो-तीन लोग प्रकाश में आये थे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एक आरोपी युवक को विगत दिनों पकड़ कर जेल भिजवाया जा चुका है। मंगलवार को उप निरीक्षक वीरेश कुमार ने मांट ब्रांच गंगनहर पुल के समीप से प्रकाश में आये अजीत निवासी मिरताना, मांट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 30 हजार...