नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थान से गैस सिलेंडर चोरी करके कबाड़ी को बेचने की फिराक में बैठे तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 20 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 20 जनवरी को सूचना मिली कि सेक्टर-68 स्थित डंपिंग ग्राउंड में तीन लोग बैठे हैं। उसने दावा किया कि ये लोग घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करते हैं। सूचना को पुख्ता कर टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी। मौके पर तीनों आरोपी आपस में बातचीत कर रहे थे। तीनों आरोपी चोरी किए सिलेंडरों को कबाड़ी को बेचने की योजना बना रहे थे। टीम ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। तीनों की पहचान सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव निवासी हर्षित, धर्मेंद्र सिंह और दीप सिंह के रूप में हुई। हर्षित मूलरूप स...