मऊ, मई 2 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा ललितपुर लुदुही में स्थित साधन सहकारी समिति का ताला काटकर चोरों ने विगत 12 अप्रैल की रात लाखों के उपकरण पर हाथ साफ कर दिया था। सहकारी समिति की सचिव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी। लेकिन लापरवाही का आलम था कि सरकारी संस्था में दो लाख रुपये के उपकरण की हुई चोरी के मामले के 20 दिन बाद भी अब तक मुकदमा नहीं पंजीकृत किया है। जिससे घोसी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा ललितपुर लुदुहीं में सहकारिता विभाग द्वारा साधन सहकारी समिति संचालित है। सहकारी समिति की सचिव शाहिदा खातून विगत 12 अप्रैल को सहकारी समिति पर पहुंची तो समिति के कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कार्यालय में रखा कम्प्यूटर सिस्टम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.