बोकारो, फरवरी 2 -- टाउन सर्किल में हो रहे बेतहाशा चोरी की घटना के उद्भेदन में सिटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। सिटी पुलिस की टीम ने चंद्रपुरा से दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कुमार व राजबीर कुमार शामिल है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उनकी निशानदेही पर सोने का हार, एक जोड़ा झुमका, मगटीका, चांदी का पायल व साढ़े 28 हजार रुपया बरामद किया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने रविवार को इंस्पेक्टर सुदामा दास के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसआईटी हेड डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में जेल में बंद पेशेवर चोर भाटिया व नीरज नायक को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू किया गया था। जिसमें उन्होंने गिरोह के दोनों गिरफ्तार सदस्यों का नाम व चोरी के गहनों की जानकारी दी। फिर उनके निशानदेही पर चंद्रपुरा में छापेमारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.