चंदौली, मई 11 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पुलिस ने बेन गांव स्थित देसी शराब की दुकान से दो दिन पूर्व हुए चोरी का खुलासा शनिवार को किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी करने के साथ ही चोरी गए सामान को बरामद भी किया है। बीते 8 मई की रात सेल्समेन धर्मराज सिंह देसी शराब की दुकान का ताला बंद करने बाद सोने चला गया था। इसी बीच चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़कर पैसा रखने वाले लकड़ी का बॉक्स और कुछ शराब उड़ा ले गए थे। घटना के दूसरे दिन सुबह सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सक्रिय होकर घटना के पर्दाफाश करने में जुट गई थी। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सुरेंद्र कुमार को धनरियां माफी तिराहा यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपित के कब्जे में रहे एक लकड़ी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.