श्रावस्ती, फरवरी 15 -- श्रावस्ती। गिलौला थानाध्यक्ष टीम के साथ शनिवार रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने चोरी मामले में वांछित चल रहे आरोपी प्रदीप उर्फ कोयले पुत्र अदालती पाण्डेय निवासी मनसुखा थाना गिलौला को मोहम्मदपुर गांव के बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से जेवर व 15 हजार रुपये बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को थाने लोकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक राज कुमार पांडेय, जय प्रकाश कुशवाहा व मुख्य आरक्षी अजीत दूबे शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...