मथुरा, दिसम्बर 27 -- थाना छाता पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेलवे पुल के समीप पटरी से चेकिंग के दौरान चार युवकों को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल चौधरी, पुनीत सिरोही, कपिल नागर ने रात करीब पौने 11 बजे छाता रेलवे फ्लाई ओवर के समीप पटरी पर चेकिंग के दौरान चार युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े युवकों ने अपने नाम मनीष निवासी गऊशाला के पास, पैगांव रोड, छाता, शहजाद निवासी बरसाना रोड, छाता, अंसार निवासी मोहल्ला कुरैशीवाला, गांव दौताना, छाता और अजरुद्दीन निवासी गांव दौताना, छाता बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से चोरी का सामान और तमंचा, कारतूस बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...