गाजीपुर, अप्रैल 12 -- मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के स्व. किशुन चंद्र बखारी बाबा महाविद्यालय तियरा में दो माह पूर्व हुई चोरी की घटना का शनिवार को बिरनो पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें चोरी के सामान के साथ सौरभ यादव निवासी ग्राम जगमलजोत नवपुरा, थाना शादियाबाद, विश्वजीत यादव निवासी ग्राम महार बुजुर्ग, थाना भुडकुडा को गिरफ्तार किया है। दोनों को नियाव पुलिया के पास से चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीओ कासिमबाद अनिल तिवारी ने बताया कि सौरभ यादव के पास से एक तमंचा और एक कारतूस के साथ ही चोरी की बैट्री, इन्वर्टर, घड़ी सहित अन्य सामान बदामद किया गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। इससे जुड़े अन्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। चोरी के सामान के साथ पकड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.