बाराबंकी, अगस्त 11 -- बेलहरा। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने रविवार की सुबह झंझरा चौराहे के पास से हिस्ट्रीशीटर अर्जुन चौहान व ठाकुर चौहान निवासी ग्राम गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, 47 सौ रुपये व गैस सिलेंडर बरामद किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छह माह पूर्व क्षेत्र के दशवंतपुर गांव में नगदी व सिलेडर तथा तीन माह पूर्व पडितपुरवा गांव में एक घर से नगदी व जेवरात चोरी की थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.