अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी के माल के साथ युवक को गिरफ्तार करते हुए एक लाख दो हजार रुपए नगदी भी बरामद की है। आलापुर के उपनिरीक्षक जफर अली खान व शुभम मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक रजनी, हेड कांस्टेबल देवानंद वर्मा, कांस्टेबल राष्ट्र प्रकाश और पवन रस्तोगी ने मुखबिर की सूचना पर जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखनडीह निवासी विकास यादव पुत्र जयराम यादव को गिरफ्तार किया। जयराम जनता इंटर कालेज रामनगर के पीछे सड़क के किनारे गिरफ्तार हुए विकास यादव के कब्जे से सात पेटी बीयर यानि (168 केन बीयर), एक क्षतिग्रस्त डीवीआर के अलावां एक लाख दो हजार रुपए नगदी भी बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.