गढ़वा, फरवरी 12 -- मझिआंव। स्थानीय बुधवारीय बाजार में शाम करीब छह बजे एक महिला चोर ने चोरी करते पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बर्तन दुकान में चोरी कर एक महिला सामान ले जा रही थी। उसे दुकानदार ने रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला के साथ उसका सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को लेकर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...