गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान चोरी का सामान ले जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, ट्रांसफॉर्मर की तीन कॉयल, दो स्टेड ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसफॉर्मर का तेल और अन्य सामान बरामद किया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिसंबर की रात पुलिस डीपीएस स्कूल के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में सवार तीन अन्य व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रांसफॉर्मर से कॉयल, एल्युमिनियम पट्टी और तेल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सरधना मेरठ निवासी सुहेब, सायान और जावेद कबाड़ी के रूप में हुई। आरोपियों...