खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि मानसी जीआरपी ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित दरभंगा जिले के बहादुरपुर थानान्तर्गत तारालाही गांव निवासी मो. अजीजू का 29 वर्षीय पुत्र मुहम्मद नजीम बताया जा रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कांड संख्या 14/2026 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सूटकेश बरामद किया गया। जिसमें महिला के पहने का कपड़ा वा श्रृंगार का सामान, दो चार्जर, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ा छोटा सोने का कान का बाली आदि बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.