औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- गोह थाना पुलिस ने चापुक गांव में चोरी हुए ट्रैक्टर की बैट्री और अन्य उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के यदु बिगहा निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि चोरी को लेकर चापुक गांव के राजू शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जांच में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...