चंदौली, जनवरी 2 -- नौगढ़। नौगढ़ पुलिस ने गुरुवार को चोरी के समान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर ग्राम डुमरिया तिराहे के पास से एक मोबाइल, 3 रोटावेटर का गुल्ला, एक हजार नगदी और बिजली का केबल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरियां गांव का निवासी चन्द्रकेश है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...