बलिया, जून 8 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पकड़ी पुलिस ने चोरी के सामान आदि के साथ एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पकड़ी में दो तथा गड़वार व उभांव में हुई चोरी की एक-एक घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पकड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने जमुआंव नहर के पास से पकड़ी थाना क्षेत्र के पहेसर निवासी प्रदीप कुमार भारती उर्फ गोलू को पकड़ लिया। जांच में उसके पास से चोरी के सामान तथा नगदी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कुछ दिनों पहले देशी शराब की दुकान में चोरी करने की बात को स्वीकार किया। इसके अलावे पकड़ी थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की वारदात तथा गड़वार व उभांव में हुई चोरी की घटनाओं में उसके शामिल होने का दावा पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गोलू तथा उसके गिरोह के सदस्यों ने गड़वार थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.