पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।चोरी के सामानों के साथ तीन चोरों को गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सहायक खजांची थाना के माधोपारा आजाद नगर निवासी अवैश एवं गुलाबबाग पुराना सिनेमा हॉल निवासी शिवम मलिक एवं गुलाबबाग लकड़ी पट्टी निवासी अमन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार पीस चोरी के बिजली का बोर्ड का फ्रेम, छह पीस बेसिन पाइप, दस पीस स्टील का नल आदि बरामद किए हैं। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गुलाबबाग मंडी के गेट नंबर दो स्थित कार्यालय में चोरी की घटना हुई थी। अनुसंधान के क्रम में आरोपियों की पहचान करते हुए सामानों की बरामदगी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...