देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने बुधवार को चोरी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार एक स्थानीय महिला ने युवक पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि युवक ने चोरी से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की सत्यता की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...