रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के शक में उसकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से डंडे बरामद किए गए हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दीपक इंडस्ट्रीज के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मूल ग्राम मर्थुवा सरैय्या, थाना महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी आजादनगर वार्ड तीन, रुद्रपुर निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। शरीर पर आंख, बाएं कं...