प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- चोरी के शक में दो पक्ष में मारपीट होने लगी। इसमें छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव निवासी हीरा लाल की पत्नी निर्मला देवी का आरोप है कि बुधवार रात करीब आठ बजे घर के अंदर से 500 ग्राम चांदी की हसुली की चोरी हो गई थी। उसी बात को लेकर परिवार के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। निर्मला देवी का आरोप है कि पड़ोसी फूलचंद के परिवार के एक दर्जन लोगों ने हाथ में कुल्हाड़ी, कुदाल, लाठी डंडा लेकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता के बेटे सोनू उर्फ गया प्रसाद, जेठ राम अंजोर बेटी चांदनी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.