लखनऊ, फरवरी 9 -- चोरी के लिए मां ने युवक को डांटा तो उसने सोमवार देर शाम घर से एक किलोमीटर दूर बेर के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माती गांव निवासी रंजीत रावत (20) मजदूरी करता था। मां संगीता ने बताया कि रंजीत शराब पीने का लती था। दोपहर में उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे तो मां ने इनकार कर दिया। इसके बाद रंजीत घर पर रखी मां की बिछिया चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। उन्होंने बेटे का पकड़ लिया और उससे बिछिया छीन ली। इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ। मां ने रंजीत को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। उसका पता न चलने पर निराश होकर घर लौट आए। कुछ देर बाद पड़ोसी ने संगीता को बताया कि रंजीत ने घर से करीब एक ...