मथुरा, फरवरी 19 -- थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी के मोबाइल से ज्वैलर्स के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ज्वैलरी खरीदने के आरोप में वांछित को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से टीम ने एक मोबाइल और एक लाख 45 हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि निरीक्षक अपराध सुनील कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील जोशी, नितिन तेवतिया मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने धौलीप्याऊ रेलवे जंक्शन स्थित रेलवे ग्राउंड के समीप से धोखधडी कर ठगी करने के आरोप में वांछित शीतला प्रसाद उर्फ गंजा निवासी सुरजीत सिंह नगर, गैसपुरा, पीपल चौक, थाना सानेवाल, लुधियाना, पंजाब, मूल निवासी नोगवा गोडा को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त एण्ड्रॉयड मोबाइल और एक ला...