हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार भाष्कर के नेतृत्व में 22 फरवरी की रात करीब 10:50 बजे प्लेटफार्म 5 पर टावर बैगन शेड के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए जनपद लखनऊ थाना हुसैनगंज पुराना किला निवासी दीपचंद को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल जीआरपी में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...