भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। उसके पास से एक एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। सुरियावां थाना क्षेत्र के कुसौड़ा गांव निवासी तपानाथ विश्वकर्मा ने तहरीर दिया था। कहा था कि 31 जनवरी की रात को एक बजे हरिनाथ निवासी कलियापुर थाना ज्ञानपुर उनके घर में घुसकर सामान चोरी करने लगा। जब आंख खुली तो वह मोबाइल लेकर भाग गया। मुखबिर की सूचना पर भटेवरा नहर पुलिया के पास से आरोपित को दबोचा गया। पुलिस टीम में एसआई जितेन्द्र प्रताप यादव, महेश कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...