नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने बदरपुर थाने के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों अमित कुमार, अरुण कुमार और मुकेश के पास से चोरी के 18 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि हौज खास इलाके में मोबाइल चोरी की ई-एफआरआई दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर उमेश यादव को 16 नवंबर को सूचना मिली कि मछली मार्केट रोड, साकेत के पास तीन युवक चोरी के मोबाइल फोन बेचने आ रहे हैं। इस पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...